मुंबई, 10 मई। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में वृद्धि देखी जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इस बीच, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने भारतीय सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि उनकी वजह से हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''जय हिंद, जय भारत! आज हम जो सुखद जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे हमारे बहादुर सैनिक हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। हर सैनिक, हर अधिकारी और उनके परिवारों के प्रति धन्यवाद कहना बहुत छोटा लगता है। मैं भारत के साथ खड़ी हूं और हर उस दिल की धड़कन के साथ, जो हमारे देश के लिए धड़कती है। आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। आपके साहस को सलाम करती हूं। जयहिंद, जय भारतीय सेना!''
इसके अलावा, अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "प्रिय भारतीय सेना, इन कठिन समय में मैं आपके साहस, बलिदान और समर्पण के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। आपकी कोशिशें भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण हैं। इस समय में, आपकी हिम्मत आम लोगों को प्रेरणा दे रही है। हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं! जय हिंद!''
अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ''जब किसी महिला के सामने उसके पति को मार दिया जाता है, तो पूरा देश केवल शोक नहीं करता, बल्कि जाग उठता है। ये दोनों महिला अधिकारी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी, केवल फौजी अफसर नहीं हैं, बल्कि वे उन सभी महिलाओं की प्रतीक हैं, जिन्होंने अपने दुःख को शक्ति में बदला। ऑपरेशन 'सिंदूर' एक चेतावनी है: जब भारत के दिल पर चोट की जाती है, तो दुर्गा उठ खड़ी होती है।''
भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद की कार्रवाई पर कई सितारे अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने अब सीजफायर का ऐलान किया है।
You may also like
अगर आप अपने दिमाग को कमजोर होने से बचाना चाहते है तो इन बातों का अवश्य रखें ध्यान ˠ
इन वजहों से होता है बवासीर, ये है बचने के अचूक उपाय ˠ
रोजाना सिर्फ एक मुट्ठी करें इस दाल का सेवन, फिर वजन होगा तेजी से कम.. इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट ˠ
साजिद खान ने बॉलीवुड में हीरो की घटती परिभाषा पर की चर्चा
300 बीमारियों का काल! इस लकड़ी के पानी का सिर्फ एक घूंट पीने से फौलाद बनेगा शरीर ˠ